
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में स्थित गंगा स्नान कर घर लौट रहे बाइक सवार युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कर दिया। जहां चिकित्सकों ने बाइक सवार युवक को मृत को घोषित कर दिया।
आपको बता दें कि जनपद गौतमबुद्धनगर के थाना जारचा क्षेत्र के गांव जमशेदपुर निवासी राहुल कुमार ने बताया कि उनके भाई राकेश बाइक पर सवार होकर रविवार की देर शाम गंगा स्नान करने के लिए बृजघाट आए थे। गंगा स्नान करने के बाद घर वापस लौटने के उपरांत जैसे ही बाइक सवार युवक गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव अठसैनी के निकट पहुंचा तो अचानक बाइक अनियंत्रित होने के कारण सड़क पर फिसल गई। बाइक फिसलने से राकेश का सिर डिवाइडर से टकरा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राकेश को अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों में राकेश को मृत घोषित कर दिया। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि राकेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले की जांच कर रही है।
ओम कान्वेंट जूनियर हाई स्कूल में प्रवेश प्रारंभ: 9259169761
























