पशु कटान में लिप्त तीन धंधेबाज दबोचे
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद में चोरी छिपे पशु वध कर मांस के अवैध धंधे से जुड़ तीन धंधेबाज को पुलिस ने धर दबोचा।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अवैध पशु कटाने करने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने थाने के मु0अ0सं0 227/2024 धारा 3/5/8 गौवध अधिनियम में प्रकाश में आये तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से 9,120/- नकदी व गौकशी करने के प्रयुक्त औजार बरामद किए है।आरोपी कस्बा गढ़मुक्तेश्वर के सलमान, महबूब तथा गांव अल्लाबख्श पुर का मुर्सलिन है।पुलिस ने तीनो को जेल भेज दिया है।
बता दे कि जनपद हापुड में मांस का अवैध कारोबार खूब फल फूल रहा है।
JMS WORLD SCHOOL: ADMISSION OPEN FOR PLAY GROUP TO IX & XI: 7302252600
























