हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण के दौरान किसानों की शिकायतें सामने आ रही थी। बुधवार को किसानों की समस्याओं को सुनने के लिए यूपीडा के प्रतिनिधि एसडीएम नरेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार वेद प्रकाश सोनी, कार्यकारी संस्था की टीम समेत राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने क्षेत्र के गांव दतियाना, राजपुर समेत अन्य गांव में जाकर समस्याओं को सुना। इस दौरान किसानों की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों ने उनका निस्तारण किया।
आपको बता दें कि गंगा एक्सप्रेसवे तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांव से होकर गुजर रहा है। 2025 से पहले ही हाईवे का निर्माण पूरा होना है। मेरठ जनपद के गांव बिजौली से शुरू होकर प्रयागराज तक जा रहा गंगा एक्सप्रेसवे सरकार की महत्वाकांक्षी योजना में शामिल है जिसके लिए भूमि अधिग्रहित की जा चुकी है। काम भी काफी तेजी से चल रहा है। ऐसे में किसानों को आ रही समस्याओं का समाधान किया गया। किसानों को मुआवजा, चिह्नित भूमि से अधिक जमीन अधिग्रहित करने आदि संबंधित समस्याएं आ रही थी।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर
























