👁 0 views Views
गढ़: तीन दिवसीय गंगा जन्मोत्सव का समापन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में तीन दिवसीय गंगा जन्मोत्सव का समापन हो गया है। इस दौरान दूर दराज से आए श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गंगा सभा आरती द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां झांकियां भी निकाली गई और कलाकारों ने माहौल को भक्ति के रंग में रंग दिया। इस मौके पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने अपनी आस्था का परिचय दिया। भगवान शिव की झांकी देखने के लिए श्रद्धालु दूर-दूर से इकट्ठा हुए। तीन दिवसीय इस गंगा जन्मोत्सव के कार्यक्रम में भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।–
JMS WORLD SCHOOL: ADMISSION OPEN FOR PLAY GROUP TO IX & XI: 7302252600

























