पिलखुवा: सफाई निरीक्षक को लगी कड़ी फटकार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा नगर पालिका परिषद के चेयरमैन विभु बंसल ने बुधवार को सभासदों की मौजूदगी में सफाई निरीक्षक को जमकर लताड़ा और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। सभासदों की सफाई व्यवस्था को लेकर हुई नाराजगी के बाद विभु बंसल ने यह रुख अपनाया है। इस दौरान उन्होंने सफाई नायकों संग भी बैठक की और कार्य में लापरवाही बरत ने पर कड़ी कार्रवाई की बात कही है।
दरअसल पिलखुवा में सफाई व्यवस्था को लेकर सभासदों ने नाराजगी जाहिर की थी। इसके पश्चात विभु बंसल ने सफाई निरीक्षक को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि किसी भी तरह से सफाई व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। क्षेत्र में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उनके और अधिशासी अधिकारी के लगातार प्रयास करने के बाद भी सफाई निरीक्षक के कार्य की शिकायत आना उनकी कार्यशैली को दर्शा रहा है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि प्रतिदिन कम से कम दो स्वच्छ वातावरण समितियों की बैठक करेंगे और वहां की समस्याओं को जानकर उनका समाधान भी करेंगे।
ओम कान्वेंट जूनियर हाई स्कूल में प्रवेश प्रारंभ: 9259169761

























