हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव बागड़पुर के जंगलों में शनिवार को प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अवशेषों को कब्जे में लेकर गड्ढे में दबवाया और मामले में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
गांव बागड़पुर के ग्रामीण शनिवार की सुबह जब जंगलों में पहुंचे तो देखा कि प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष पड़े हुए हैं। सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी गढ़मुक्तेश्वर आशुतोष शिवम भी मौके पर पहुंचे। इसके पश्चात उन्होंने पशु चिकित्सा विभाग की टीम को भी मौके पर बुला लिया। पशु अवशेष के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवा दिए गए हैं। साथ ही अवशेषों को गड्ढा खुदवा कर उसमें दबवा दिया गया है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

























