बिना ब्याज के लोन दिलाने के नाम पर ठगे 44 हजार रुपए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सिकंदर गेट मोती कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति से साइबर ठगों ने बैंक से बिना ब्याज के लोन का झांसा देकर 44 हजार रुपए ठग लिए। पीड़ित ने हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा से मामले में कार्रवाई की मांग की जिनके आदेश पर पुलिस ने एक अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया है।
मोहल्ला निवासी मोहम्मद रिजवान ने बताया कि उसने फेसबुक के माध्यम से एक बैंक का प्रचार सोशल मीडिया पर देखा जिस पर दिया हुआ एक नंबर उसने मिलाया तो फोन नहीं उठा इसके बाद फोन वापस आया तो पीड़ित ने फोन उठाया। इसके बाद साइबर ठग ने झांसा दिया कि बिना ब्याज के लोन मिल जाएगा। विश्वास में लेकर जरूरी कागजात ले लिए। साथ ही बैंक फीस के नाम पर 44 हजार रुपए ठग लिए।
VIDEO: हापुड़: सुपर 99 से खरीदें सुपर प्रोडक्ट्स: 6396676540

























