👁 0 views Views
लोकसभा चुनाव ड्यूटी हेतु हापुड़ से पुलिस बल रवाना
हापुड सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड से लोकसभा चुनाव हेतु ड्यूटी पर जाने वाले पुलिस बल को शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इससे पूर्व अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल ने पुलिस बल को सम्बोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव को सकुशल व पूर्ण पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराना पुलिस की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। पुलिस बल की गरिमा के अनुरूप पूर्ण सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए चुनाव को निष्पक्ष, सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सम्पन्न कराएं। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल ने पुलिस बल के वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

























