बच्चों के विवाद में कूदे बड़े, घर में घुसकर किया हमला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव दस्तोई में घर में घुसकर एक व्यक्ति पर हमला करने का मामला सामने आया है। हमले के दौरान पीड़ित घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित का उपचार चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव दस्तोई के दीपक ने बताया कि पांच मई को पीड़ित के पुत्र जतिन की पड़ोस में रहने वाले राजू के पुत्र से कहासुनी हो गई थी। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने मामला शांत कराया लेकिन देर रात राजू के पक्ष के नेपाल, बाबू, विकास व अंकुर लाठी डंडे तथा धारदार हथियार लेकर पीड़ित के घर में घुस आए और विरोध करने पर आरोपियों ने गाली गलौज कर भद्रता शुरू कर दी। इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित पर जानलेवा हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए जिसे देखकर आरोपी मौके से भाग खड़े हुए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सगाई, किटी पार्टी, बर्थडे के लिए बुक करें कुटुंब सेलिब्रेशन हॉल: 9759966667
























