देवनंदिनी में लगा रक्तदान शिविर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): विश्व रेड क्रास दिवस पर हापुड़ के देवनंदिनी अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ मुख्य चिकित्साधिकारी डा.सुनील त्यागी ने फीता काट कर किया। रक्तदान शिविर में अनेक लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में 25 यूनिट रक्त एकत्र हुआ।
हास्पिटल के चेयरमैन व प्रख्यात सर्जन डा. श्याम कुमार रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान एक ईश्वरीय पूजा के समान है जिसके दान करने से कुछ घटना नहीं है, बल्कि उसमें वृद्धि होती है और किसी की जान बचाई जा सकती है।
इस मौके पर मशहूर महिला चिकित्सक डा.विमलेश शर्मा, डा.संजय राय, डा.शिवकुमार, डा.शिवकुमार, डा.परवेज, डा.गोविंद सिंह आदि उपस्थित थे।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

























