सरसों में आई भयंकर तेजी से जमाखोरों की मौज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सरसों के दामों में आई भयंकर तेजी से सरसों के स्टाकिस्टों को माला माल कर दिया है। यह तेजी गत एक सप्ताह में आई है। पीली सरसों का दाम आठ हजार रुपए कुंतल से कूद कर 9 हजार रुपए कुंतल हो गई। राजस्थान से आने वाली काली सरसों के भाव भी 68 सौ रुपए प्रति क्विंटल हो गए जबकि लोकल सरसों के भाव 5 हजार रुपए प्रति क्विंटल हो गए।
लोकसभा चुनाव के बाद सरसों में भयंकर तेजी की उम्मीद लगाए बैठा है जिस कारण हापुड़ में सरसों की जमाखोरी बढ़ रही है और हापुड़ में करीब 20-25 हजार बोरी पीली व काली सरसों के स्टाक होने का अनुमान है। हापुड़ के नवीन मंडी स्थल, भगवती गंज, पक्काबाग, नई मंडी पक्काबाग तथा जरौठी रोड पर बने अवैध गोदामों में सरसों के भारी स्टाक है। सरसों पर मंडी शुल्क की चोरी हो रही है और मंडी समिति के कर्मचारी 5 रुपए बोरी के हिसाब से अवैध वसूली कर सरकार को राजस्व का चूना लगा रहे है।
राजस्थान से ऐसे आती है सरसोः
राजस्थान देश का सर्वाधिक सरसों उत्पादन वाला राज्य है। राजस्थान की उत्पादन मंडियों से 10-15 ट्रक सरसों रातौं रात फर्जी प्रपत्रों पर हापुड़ पहुंच रही है और माल गोदामों में उतार कर प्रपत्रों को जला दिया जाता है। सरसों की आवकें मुश्किल से 25 प्रतिशत ही रिकार्ड में दर्ज है। यह कारोबार पूरी तरह नकदीकरण पर टिका है, इसलिए कालेधन का निवेश बढ़ा है। लोकसभा चुनाव के कारण जगह-जगह हो रही पुलिस चैकिंग से दहशत खाए कारोबारी पैसा हवाला के जरिए भेज रहे है।
ये भी पढ़ेःपीली सरसों पर मंडी शुल्क व जीएसटी की भारी चोरी
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

























