टप्पेबाजी करके नकदी उड़ाने वाला गिरोह थमा
हापुड सीमन (ehapurnews.com):थाना सिम्भावली पुलिस ने टप्पेबाजी करके वाहनों से नकदी उड़ाने वाले गिरोह के चार लोगो को धर दबोचा।
थाना सिम्भावली पुलिस ने थाना क्षेत्रांतर्गत पीएनबी बैंक खडलिया के बाहर खड़ी अपाचे मोटर साइकिल की डिग्गी से 10 हजार रुपये चोरी की घटना का अल्प समय में सफल अनावरण करते हुए चार शातिर चोरों को सिखैडा पुराने हाईवे से गिरफ्तार कर लिया।आरोपी जिला गोंडा के गांव इमलिया का बजरंग प्रसाद मिश्र व गांव महादेवा का पिंटू पासवान तथा नजफगढ दिल्ली का पवन,बेगूसराय बिहार का निरंजन है।
पुलिस ने आरोपियो के कब्जे से चोरी के दस हजार रुपये नकद (शत-प्रतिशत) व घटना में प्रयुक्त सलेरियो कार बरामद की है।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी है, जिनके द्वारा बैंकों के आस-पास खड़े होकर बैक से पैसा लेन-देन करने वाले भोले-भाले लोगों को चिन्हित कर उनके रुपये चोरी करने व बातों में उलझाकर टप्पेबाजी जैसी घटनाएं कारित की जाती थी।पुलिस ने चारों लोगो को जेल भेज दिया है।
बिना चीरे और टांके के दांत व जबड़ा लगवाएं: 7668219093























