हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जनपद हापुड़ डिपो से 11 और बसों की मांग की गई है। जिसके बाद यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। वहीं पिछले काफी दिनों से अनुपस्थित चल रहे संविदाकर्मी के रूप में कार्यरत चालक अमित कुमार तथा परिचालक अरविंदर व मोहन प्रताप को नोटिस भेजकर जवाब देने को कहा था जिसके बाद उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। तो निगम ने इन संविदाकर्मियों की सेवा समाप्त कर दी।
आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए 15 बसों का अधिग्रहण हो चुका है। इसके बाद भी प्रशासन द्वारा 11 और बसों की मांग की गई है। जिले से चार मई को 11 और बसें चुनाव ड्यूटी के लिए रवाना हो जाएंगी। जिसके चलते यात्रियों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ेगी।
बच्चों को कक्षा 11 से ही सरकारी नौकरी के लिए तैयार कर रहा विकास ग्लोबल स्कूल: 8710848586

























