सरकारी भूमि पर कब्जा करने का प्रयास
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित आदर्श नगर कॉलोनी में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब एक व्यक्ति ने सरकारी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर पुलिस और नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और काम रुकवाया। इसके बाद मामला शांत हुआ। सभासद धर्मदत्त सिंह ने बताया कि आदर्श नगर कॉलोनी में डॉक्टर बी आर अंबेडकर पुस्तकालय के पीछे भूमि है जिसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। ऐसे में रविवार को एक व्यक्ति ने विवादित भूमि पर मिट्टी का भराव कराकर कब्जे का प्रयास किया जिसकी सूचना मिलते ही लोग एकत्र हो गए और हंगामा शुरू हो गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। साथ ही भराव कार्य भी पुलिस ने रुकवा दिया। मामले की जांच जारी है।
ये भी पढ़ेःहापुड़ के ओयो होटल बने अय्याशी का अड्डा
https://ehapurnews.com/hapurs-oyo-hotel-becomes-den-of-debauchery/
बिना चीरे और टांके के दांत व जबड़ा लगवाएं: 7668219093


























