ईंटों पर सजा दिया ट्रांसफार्मर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मौहल्ला अर्जुन नगर में बिजली वालों ने भारी क्षमता वाला एक ट्रांसफार्मर ईंटों का चट्टा बना कर उस पर रख दिया, जो नागरिकों के लिए परेशानी का कारण बना है और किसी वक्त कोई हादसा हो सकता है। नागरिकों ने इस समस्या से बिजली अफसरों को अवगत भी कराया है, परंतु लोगों की समस्या का समाधान अभी तक नहीं हुआ है।
विद्युत विभाग की खामियां किसी से छिपी नहीं है। अब विभाग की टीम ने अर्जुन नगर में ट्रांसफार्मर को ईटो के चट्टे पर रख दिया है, ऐसे में स्थानीय लोगों को कभी भी ट्रांसफार्मर से हादसा होने की संभावना है। विद्युत विभाग द्वारा आबादी के बीच में ट्रांसफार्मर रखने के भी नियम है। आबादी वाले स्थानों पर ट्रांसफार्मर को चारों तरफ से कवर करना होता है, ताकि किसी तरह का हादसा न हो। लेकिन हापुड़ का बिजली विभाग बिना नियम कायदे से चलता है, विभाग की टीम ने अर्जुन नगर में ट्रांसफार्मर को ईटों के चट्टे पर रख दिया है। जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। स्थानीय निवासी सुशील कुमार का कहना है कि इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों से की गई है।
ये भी पढ़ेःहापुड़ के ओयो होटल बने अय्याशी का अड्डा
https://ehapurnews.com/hapurs-oyo-hotel-becomes-den-of-debauchery/
ओम कान्वेंट जूनियर हाई स्कूल में प्रवेश प्रारंभ: 9259169761


























