👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित चौराखी मंदिर और श्रीजी पब्लिक स्कूल बना हुआ है। पास में शराब का ठेका खोलने का विरोध हो रहा है। मामले में जिलाधिकारी से शिकायत भी की गई है। स्कूल की ओर से डीएम को शिकायत देते हुए आरोप लगाया है कि यह शराब को ठेका कुछ ही दूरी पर स्थित है जिसे अब मंदिर और स्कूल के पास खोलने की तैयारी की जा रही है। ठेके पर शराब पीने और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है जिससे माहौल खराब होता है। ऐसे में बच्चों पर विपरीत असर पड़ेगा।
ये भी पढ़ेःहापुड़ के ओयो होटल बने अय्याशी का अड्डा
https://ehapurnews.com/hapurs-oyo-hotel-becomes-den-of-debauchery/
करियर को लेकर है कंफ्यूज, तो एजुकेशन फेयर में लें FREE सलाह: 9899880100

























