लाइनलॉस वाले इलाकों में बिजली विभाग की टीम करेगी कार्रवाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित बिजली घर के तीन फीडरों पर बिजली की चोरी 25 फ़ीसदी से अधिक है। विजिलेंस की निगरानी के बाद भी इन पर चोरी रुक नहीं रही। ऐसे में विभाग के अधिकारी सतर्क हो गए हैं जो कि इन क्षेत्रों में छापामार कार्रवाई कर बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे जिससे बिजली चोरी रुकेगी। लाइन लॉस वाले फीडर की निगरानी के आदेश दिए गए हैं। सुबह और रात में टीमे औचक निरीक्षण करेंगी।
हापुड़ के फीडर छह के मोहल्ला मजीदपुरा, आवास विकास, मोती कॉलोनी, नवाजीपुरा, इंद्रगढ़ी, महताब गढ़ी, फूलगढ़ी, तगासराय, फीडर तीन के छज्जुपुरा, राजीव विहार, गोपीपुरा, सराय बसारत अली, रियाजुपुरा, कोठीगेट, खाई, नूरबफान गंज, माता मोहल्ला, कसेरठ बाजार, फीडर पांच के रफीकनगर, राजीव विहार, त्रिलोकीपुरम, मजीदपुरा, अलीनगर, कोटला मेवतियान, दिल्ली गेट, गद्दा पाड़ा, जगदीशपुरम, पीरबाउद्दीन, किशनपुरा में सबसे अधिक चोरी हो रही है।
ये भी पढ़ेःहापुड़ के ओयो होटल बने अय्याशी का अड्डा
https://ehapurnews.com/hapurs-oyo-hotel-becomes-den-of-debauchery/
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

























