प्याज में तेजी से स्टाकिस्ट हुआ हावी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्याज के दामों में चल रही तेजी से प्याज का स्टाकिस्ट मैदान में आ गया है और स्टाकिस्ट प्याज का स्टाक नई मंडी परिसर में स्थापित गोदामों में प्याज का स्टाक कर रहा है।
हापुड़ में एक सप्ताह पहले तक प्याज फुटकर 20 रुपए किलो बिक रही थी जिसका भाव बढ़कर अब 30 रुपए प्रति किलो बोला जा रहा है। एक सप्ताह में प्याज की कीमतें 50 प्रतिशत की बढ़ौत्तरी हुई है।
बता दें कि बढ़ती हुई गर्मी का प्रभाव आलू, प्याज, टमाटर, लहसुन आदि पर पड़ा जान पड़ता है जिससे भावों में चटकी आ रही है। हापुड़ मंडी में प्याज व लहसुन का स्टाकिस्ट हावी है। दिसावर की मंडियों से आने के कारण प्याज, लहसुन पर मंडी शुल्क की भारी चोरी हो रही है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

























