95 वर्ष के मानिकचंद ने डाला वोट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लोकसभा चुनाव के दौरान कुछ लोग भले ही छुट्टियां मनाने के लिए चले गए हो लेकिन 95 वर्ष के मानिकचंद ने उन सभी के सामने उदाहरण पेश किया है जो कि इस उम्र में भी लोकसभा के सबसे बड़े पर्व मतदान का हिस्सा बने और उन्होंने पोलिंग बूथ पर जाकर अपने मत का इस्तेमाल किया। मानिकचंद के साथ उनकी 91 साल की पत्नी गट्टू देवी भी गई। दोनों ने अपने-अपने पोलिंग बूथों पर वोट डालकर अन्य लोगों के सामने मिसाल पेश की। मानिकचंद के पुत्र नवरत्न जैन ने बताया कि उनके पिता शुरू से ही मतदान को लेकर जागरूक रहे हैं और अन्य लोगों को भी जागरुक करते हैं। वहीं रिश्तेदार विनय ने बताया कि 95 वर्षीय मानिकचंद ने इस उम्र में अपने मत का इस्तेमाल कर उन लोगों के सामने उदाहरण पेश किया है जो कि चुनाव के दिन छुट्टी मनाने के लिए बाहर चले गए हैं।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

























