जनपद हापुड़ में 61 % से अधिक हुआ मतदान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुए। हालांकि इस दौरान ईवीएम, प्रकाश व्यवस्था को लेकर समस्या जरुर आई लेकिन अधिकारियों ने तत्काल संज्ञान लेते हुए समस्याओं का निस्तारण कराया। जनपद हापुड़ के तीनों विधानसभा क्षेत्रों (धौलाना, गढ़ व हापुड़) में लोकसभा चुनाव के दौरान 26 अप्रैल दिन शुक्रवार को खबर लिखे जाने तक 61 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ।
सुबह सात बजे शुरु हुआ चुनाव शाम छह बजे तक चला। इस दौरान डीएम प्रेरणा शर्मा व पुलिस अधीक्षक हापुड़ अभिषेक वर्मा ने लगातार पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया।
जानिए कब कितना हुआ मतदान?:
पांच बजे तक 57.64 % हुआ मतदान:
जनपद हापुड़ में अपराह्न पांच बजे तक 57.64 % मतदान हुआ। हापुड़ विधानसभा क्षेत्र में 57.64 %, धौलाना विधानसभा क्षेत्र में 57.49 % और गढ़ विधानसभा क्षेत्र में 57.76 % मतदान हुआ।
तीन बजे तक 48.23 % हुआ मतदान:
जनपद हापुड़ में दोपहर तीन बजे तक 48.23 % मतदान हुआ। हापुड़ में 48.81 %, धौलाना में 48.07 % और गढ़ में 47.72 % मतदान हुआ।
एक बजे तक 39.15 % हुआ मतदान:
जनपद हापुड़ में दोपहर एक बजे तक कुल 39.15% मतदान हुआ था। हापुड़ विधानसभा में 39.97%, गढ़ में 38.01% और धौलाना में 39.52 % वोटिंग हुई।
11 बजे तक 27.19 % हुआ मतदान:
सुबह 11:00 बजे तक जनपद हापुड़ में 27.19 % मतदान हुआ। हापुड़ विधानसभा क्षेत्र में 27.86%, गढ़ विधानसभा क्षेत्र में 26.24% और धौलाना विधानसभा क्षेत्र में 27.58% वोटिंग हुई।
सुबह 9 बजे तक 13.78 % हुआ मतदान:
यदि सुबह 9 बजे की बात करें तो जिले में 13.78% मतदान हुआ था। सुबह 9 बजे तक हापुड़ विधानसभा क्षेत्र में 13.96%, गढ़ विधानसभा क्षेत्र में 13.70% और धौलाना विधानसभा क्षेत्र में 14% वोटिंग प्रतिशत मतदान हुआ था।
34 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद:
आपको बता दें कि मेरठ हापुड़ से आठ, धौलाना गाज़ियाबाद से 14 और गढ़ अमरोहा लोकसभा सीट से 12 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे। कुल 34 प्रत्याशी चुनाव लड़े जिनकी किस्मत ईवीएम में कैद हो गई।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103


























