पुलिस अधीक्षक ने लिया श्री बाला जी का आशीर्वाद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में श्री हनुमान जयंती महोत्सव मंगलवार को धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। बड़ी तादाद में भक्तों ने हनुमान मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और प्रसाद पाया।
हापुड़ के गांव अच्छैजा में स्थित श्री बाला जी धाम मंदिर में विशेष समारोह आयोजित किए गए और सुबह से लेकर देर रात तक धार्मिक अनुष्ठान हुए। हापुड़ व नोएडा, मेरठ, बुलंदशहर आदि जनपदों से करीब दस हजार श्रद्धालु श्री बाला जी का आशीर्वाद लेने मंदिर पहुंचे।
जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा भी पत्नी सहित श्री बाला जी धाम पहुंचे और श्री बाला जी के दर्शन कर बाबा का आशीर्वाद लिया। धाम के महंत अशोकाचार्या जी महाराज ने पुलिस अधीक्षक को पटका पहना कर सम्मानित किया।
JMS WORLD SCHOOL: ADMISSION OPEN FOR PLAY GROUP TO IX & XI: 7302252600

























