डीएवी पब्लिक स्कूल में मनाया गया एर्थ ड़े
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल हापुड़ में आज पृथ्वी दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आरंभ कक्षा पाँचवी के विद्यार्थियों के लोक नृत्य के द्वारा किया गया । रंग -बिरंगी पोशाक और लोक गीतों ने प्रकृति की ख़ुशहाली व हरियाली को बड़े ही उत्साह से प्रस्तुत किया । प्रधानाचार्य डा॰ विनीत त्यागी के द्वारा पृथ्वी दिवस मनाने के इतिहास का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को पर्यावरण के सरंक्षण के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने बताया कि अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन के प्रयासों से सन् १९६६ में अप्रैल २२ को पहली बार पृथ्वी दिवस मनाया गया। इसी कारण प्रत्येक वर्ष २२ अप्रैल को यह त्योहार संपूर्ण विश्व में वृक्ष दिवस के रूप में भी मनाया जाता है । मनुष्य जाति और संपूर्ण जीवधारियों के जीवन के लिए पृथ्वी और इसके द्वारा प्रदान सभी संसाधनों का गुणवत्ता के साथ प्रयोग ही इस दिवस की सच्ची सार्थकता है ।
VIDEO: हापुड़: सुपर 99 से खरीदें सुपर प्रोडक्ट्स: 6396676540

























