चुनाव में इस्तेमाल होने वाले वाहनों के ईंधन की पर्चीयां बांटी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लोकसभा चुनाव की तैयारी जोरो से चल रही हैं। एआरटीओ विभाग ने वाहनों का अधिग्रहण भी किया है। वहीं आपको बता दें कि वाहनों में इस्तेमाल होने वाले ईंधन की पर्चियों का वितरण सप्लाई विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने ने किया। मंगलवार को सप्लाई विभाग के अधिकारियों ने हल्के वाहनों के ईंधन के लिए पर्चा बांटी। वहीं बुधवार को नवीन मंडी में भारी वाहनों की पर्चियां बांटी। इस ईंधन का इस्तेमाल पोलिंग पार्टियों, सुरक्षा बलों आदि के लिए इस्तेमाल में आने वाले वाहनों के लिए किया जाएगा। इस दौरान पूर्ति निरीक्षक हापुड़ अलका, पूजा, कमलेश झा, प्रीति रानी, सप्लाई बाबू सुमित कुमार आदि स्टाफ मौजूद रहा।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

























