👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की तीनों विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण में लोकसभा चुनाव होने हैं। 26 अप्रैल को होने वाले इन चुनाव के चलते पुलिस-प्रशासन ने कड़ी व्यवस्था की है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव प्रचार थमने के साथ ही जिले के सभी शराब के ठेके भी बुधवार की शाम 6:00 बजे से बंद हो जाएंगे। शराब के ठेके 26 अप्रैल को मतदान संपन्न होने के बाद शाम 6:00 बजे खोले जा सकेंगे। चुनाव को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने पूरी व्यवस्था व तैयारी कर ली है।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288

























