हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ डिपो में तैनात चालक और परिचालक रोडवेज बस के साथ पिछले तीन दिनों से लापता है। चालक और परिचालक से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन संपर्क नहीं हो पाया है जिसके कारण यात्री भी परेशानी झेल रहे हैं और डिपो को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ डिपो में तैनात चालक अमित कुमार रोडवेज बस में यात्री लेकर 18 अप्रैल को बरेली के लिए रवाना हुआ था। जिसे 19 अप्रैल को वापस बस के साथ डिपो पहुंचना था लेकिन चालक देर शाम तक डिपो नहीं पहुंचा। इसके बाद चालक और परिचालक से फोन से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। पिछले तीन दिन से रोडवेज से लापता होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। इसका कारण चालक और परिचालक के डिपो पहुंचने पर पता चल सकेगा।
https://ehapurnews.com/get-your-sewer-septic-tank-cleaned-by-machine-on-one-phone/
























