मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर जातीयता को हवा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार पूरी तरह जोर पकड़ चुका है औऱ बसपा, सपा-कांग्रेस गठबंधन भाजपा के गढ़ को भेदने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रहा है और जातिगत को हवा देकर चुनाव जीतने की फिराक में है।
समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी सुनीता वर्मा है और उन्होंने अपने नाम के कोष्ठक जाटव शब्द जोड़ा है, जो उनकी प्रचार सामग्री में साफ-साफ अंकित है, इसके अतिरिक्त कुछ दलित नेता भी सोशल मीडिया पर कैम्पेन चलाए हुए है कि दलित मतदाता दलित को ही वोट करें।
बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी देवव्रत कुमार त्यागी हैं जिनके पक्ष में त्यागी समाज के कुछ युवा नेता सोशल मीडिया पर कैम्पने चला रहे है कि त्यागी समाज के लोग प्रत्यागी को ही वोट करें। उधर क्षत्रिय समाज भाजपा को वोट न करने का आह्वान कर रहा है।
यदि नगर पालिका परिषद हापुड़ के वर्ष-2018 के चुनाव पर नजर डालें तो दलित समाज ने बसपा के अधिकृत प्रत्याशी अमित अग्रवाल को वोट न देकर निर्दलीय प्रत्यीशी व दलित नेता मोनू को वोट दिया था, परिणाम भाजपा के प्रफुल्ल सारस्वत के पक्ष में गया। वर्ष-2023 के चुनाव में बसपा की पुष्पा देवी सर्व समाज के मतों से ही विजयी रही और हर बूथ पर सफलता मिली। अब लोकसभा चुनाव में भी नगर पालिका परिषद-2018 के चुनाव की पुनरावृत्ति दिखाई देने लगी है। बसपा, सपा-कांग्रेस गठबंधन भाजपा के वोट बैंक व भाजपा किले में सेंध लगाने में जुटे है।
हापुड़ में खुल गई है आर्यन गेटवेज़ शूटिंग रेंज : 7668494749
























