👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के पिपलेड़ा निवासी तस्लीम को गाजियाबाद की विजयनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन किलो 200 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि तस्लीम रेलवे स्टेशन पर गांजे की पुड़िया बनाकर बेचता था। गाज़ियाबाद के एसीपी रविंदर वर्मा ने बताया कि विट्ठल गेट के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक युवक दिखा उसके पास थैला था। जब पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। इसके बाद पुलिस को शक हुआ और उसने पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में तस्लीम ने स्वीकार किया है कि वह रेलवे स्टेशन व आर्मी ग्राउंड में लोगों को पुड़िया में गांजा बेचता था।
करियर को लेकर है कंफ्यूज, तो एजुकेशन फेयर में लें FREE सलाह: 9899880100



























