हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की देवलोक कॉलोनी के रहने वाले रुद्रांश गर्ग ने ब्लूम ओलिंपियाड में हिस्सा लेकर साइंस में ऑल इंडिया रैंक में फर्स्ट रैंक तो मैथमेटिक्स में ऑल इंडिया छठी रैंक हासिल की है। इस अवसर पर रुद्रांश गर्ग को बधाई देने वालों का तांता लगा है। रुद्रांश गर्ग की इस सफलता से न सिर्फ जनपद हापुड़ का प्रदेश बल्कि पूरे देश में नाम रोशन हुआ है। कामयाबव्या कोचिंग इंस्टिट्यूट से कोचिंग लेकर इस सफलता की सीढ़ी चढ़ने वाले रुद्रांश ने बताया कि उन्होंने इस मुकाम को हासिल करने के लिए कड़ा परिश्रम किया है। कामयाबव्या कोचिंग सेंटर के टीचर्स ने उन्हें हमेशा सपोर्ट किया और उनके डाउट्स को क्लियर किया जिसके कारण ही वह यहां तक पहुंचे हैं।
जेईई की तैयारी कर रहे रुद्रांश गर्ग पुत्र अजय गर्ग ने बताया उन्होंने पिछले वर्ष नवंबर के महीने में ब्लूम ओलिंपियाड में हिस्सा लिया। कामयाबव्या कोचिंग इंस्टिट्यूट से ही उन्होंने परीक्षा में भाग लिया। जब परिणाम घोषित हुए तो रुद्रांश की खुशी का ठिकाना ना रहा। रुद्रांश की इस सफलता को कामयाबव्या कोचिंग सेंटर अपनी सफलता के रूप में देख रहा है और इसी उपलक्ष्य में उसने एक कार्यक्रम का आयोजन किया जहां रुद्रांश की मां रीना गर्ग भावुक हो गई और उनकी आंखों में खुशी के आंसू आ गए। इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर आईए मलिक ने रुद्रांश को बधाई दी और बताया कि कामयाब्या कोचिंग सेंटर में डिसिप्लिन, टाइम टेबल पर फोकस किया जाता है।
कामयाबव्या कोचिंग सेंटर एक ऐसा सेंटर है जहां से आप अपने बच्चों को जेईई मैंस, नीट की तैयारी करा सकते हैं। यहां कंपटीशन एग्जाम की तर्ज पर ही समय-समय पर परीक्षाएं कराई जाती हैं जिससे छात्र सफलता को हासिल कर सके। अनुभवी शिक्षकों के नेतृत्व में यहां छात्रों को कोचिंग दी जाती है। खुशी के इस मौके पर डायरेक्ट आई ए मलिक ने बच्चों के साथ सेल्फी भी ली। इस अवसर पर अन्य शिक्षक और छात्र भी उपस्थित रहे। आपको बता दें कि इससे पहले भी कामयाबव्या कोचिंग सेंटर के छात्रों ने परीक्षाओं में बाजी मारी है। अधिक जानकारी के लिए अभी संपर्क करें: 7060655035
ओम कान्वेंट जूनियर हाई स्कूल में प्रवेश प्रारंभ: 9259169761



























