👁 0 views Views
अवैध तमंचे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने आईपीसी की धारा 363 से जुड़े एक मुकदमे से संबंधित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस ने अवैध असला बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम आमिर अब्बासी पुत्र शरीफ निवासी बैंड वाली पुलिया मोती कॉलोनी हापुड़ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मोती कॉलोनी स्थित नगर पालिका के पास से गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा और एक जिंदा करतूत बरामद किया है। पुलिस ने हापुड़ नगर कोतवाली में अभियोग पंजीकृत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर



























