अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार घायल
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर गांव बछलौता कट के पास सोमवार की सुबह अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच में जुट गई।
गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र के खिचड़ा के लुकमान ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार आदिल के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम के सिलसिले में गढ़मुक्तेश्वर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह बछलौता कट के पास पहुंचे तो अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मारदी। दोनों सड़क हादसे के दौरान लहूलुहान हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मामले की जांच चल रही है।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर


























