दिन में रैकी,रात में चोरी करने वाले गैंग के तीन बदमाश पुलिस ने दबोचे
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने बन्द मकानों व दुकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने चोरों के कब्जे व निशानदेही पर दस हजार रूपए नकद, चोरी के सोना व चांदी के आभूषण व घी आदि एवं अवैध तमंचा व कारतूस तथा चाकू बरामद किया है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश भीख मांगने व कबाडा बिन्ने के बहाने दिन में बन्द मकानों व दुकानों की रैकी कर रात्रि में चोरी की घटना को अंजाम देते थे।पुलिस ने बताया कि बदमाश जनपद शाहजहांपुर के गांव ईशापुर का नन्हें,बृजघाट गढ़मुक्तेश्वर का रोहित शर्मा व तेज सिंह है।पुलिस पकडे गये बदमाशो से पूछताछ कर रही है।पुलिस ने तीनो बदमाशो को जेल भेज दिया है।
PURE MOTORCYCLING THE CLASSIC 350. Down payment: 11000/-. 82919558789



























