गढ़: एक ही परिवार के पांच सदस्यों की जली चिताएं, दो बच्चियों का किया जल प्रवाह
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट पर एक साथ पांच चिताएं जली। दो शवों को गंगा के जल में प्रवाह किया गया। मृतकों के परिजनों की आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। हर कोई गम में डूबा हुआ था। दरअसल राजस्थान के सीकर में सड़क दुर्घटना के दौरान कार में आग लगने से मेरठ के एक ही परिवार के सात लोगों की मृत्यु हो गई थी जिनमे दो बच्चियां भी शामिल थी। बच्चियों को गंगा के जल में प्रवाह किया गया तो पांचो का अंतिम संस्कार हुआ।
सीकर में हुआ था हादसा:
मेरठ के ब्रह्मपुरी की शारदा रोड स्थित शिव शंकर कॉलोनी के हार्दिक का परिवार राजस्थान दर्शन करने के लिए अपनी कार से गया था। वापस लौटते समय गाड़ी अनियंत्रित हो गई और रुई व कागज से भरे ट्रक से जा टकराई। सड़क हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी में भयंकर आग लग गई जिससे कार में सवार हार्दिक, नीलम गोयल, आशुतोष गोयल, मंजू बिंद, स्वाति, दीक्षा व रक्षा की मौत हो गई थी। इसके बाद राजस्थान में शवों का पोस्टमार्टम हुआ।
बृजघाट में हुआ अंतिम संस्कार:
सोमवार की शाम को स्वजन करीब 8:00 बजे बृजघाट के शमशान घाट पहुंचे जहां दोनों बच्ची रक्षा और दीक्षा का जल प्रवाह किया। पांच मृतकों का अंतिम संस्कार किया। एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत की घटना सुनकर सभी की आंखें नम हो गई।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288



























