व्यक्ति ने फंदे से लटककर की आत्महत्या
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर
(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव सीतादेई निवासी एक व्यक्ति ने बीती रात पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने जब उसका शव लटका देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। परिवार में कोहराम मचा है।
32 वर्षीय मनदीप पुत्र रामपाल सिंह ने बीती रात अपने घर में स्थित कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार की देर रात करीब 2:00 बजे जब परिजन मनदीप के कमरे में पहुंचे तो शव लटका देख उनके होश उड़ गए जिन्होंने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया है। परिवार में मातम छाया हुआ है।
होलसेल दामों पर खरीदें फैंसी हार्डवेयर, इलेक्ट्रिक तिजोरी भी उपलब्ध: 9837035492



























