पिलखुवा: पशु मांस मिलने के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को परतापुर रोड से पशु का मांस बरामद किया था जिसके बाद पुलिस ने मांस को जांच के लिए सरकारी प्रयोगशाला भेजा था और बाकी को जमीन में दबवा दिया था। एसएचओ पिलखुवा अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले में कस्बा चौकी प्रभारी रंजीत कुमार द्वारा अज्ञात के खिलाफ गौवध निवारण अधिनियम के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का पुलिस दावा कर रही है।
जानकारी के अनुसार परतापुर रोड पर कुछ लोग प्रतिदिन की तरह गुरुवार को टहलने के लिए निकले थे। उस दौरान उन्होंने परतापुर रोड पर स्थित एक खाली पड़े प्लॉट में पशु के अवशेष देखे। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और खाली पड़े प्लॉट से अवशेषों को कब्जे में लेकर प्रयोगशाला के लिए भेज दिया। जानकारी मिलने पर क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार शर्मा और पिलखुवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार त्रिपाठी भी पहुंचे। वहीं इस दौरान लोगों ने हंगामा भी किया। हालांकि पुलिस द्वारा समझाने के बाद वह शांत हुए। पुलिस ने अवशेषों को प्रयोगशाला भेज दिया और दरोगा की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
रविंद्र ब्रांड: शुद्ध सरसों का तेल: 9837028800, 9917094400






























