संस्कार एजुकेशनल ग्रुप में पांच दिवसीय वार्षिक महोत्सव यूफोरिक का आयोजन












संस्कार एजुकेशनल ग्रुप में पांच दिवसीय वार्षिक महोत्सव यूफोरिक का आयोजन

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): संस्कार एजुकेशनल ग्रुप, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) में दिनांक 08/अप्रैल/2024 से 13/अप्रैल/2024 तक पांच दिवसीय वार्षिक महोत्सव यूफोरिक-2024 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में फार्मेसी, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट और आर्किटेक्चर के सभी सेमेस्टर के लगभग 1600 छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपना दमखम दिखाया। कार्यक्रम के पहले दिन का उद्घाटन प्रोफेसर डॉ. धर्मेंद्र सिंह (निदेशक इंजीनियरिंग), डॉ. बबीता कुमार (निदेशक फार्मेसी) द्वारा विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत कर किया गया। मंगलवार को कार्यक्रम के दूसरे दिन तकनीकी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उद्घाटन सभी निदेशकों, विभागाध्यक्षों एवं शिक्षकों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में रंगोली, नुक्कड़ नाटक, एकल नृत्य, मिमिक्री, गायन आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। खेल कार्यक्रमों में रस्साकसी, क्रिकेट, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, लंबी कूद, शतरंज, कैरम, बास्केटबॉल एवं अन्य एथलेटिक्स आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। तकनीकी कार्यक्रमों में लेनगेम, बैडविडैड, एक्सटेम्पर, क्रॉसवर्ड पज़ल आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन कार्यक्रमों में सभी विभागों के विभागाध्यक्ष एवं प्रोफेसर कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित रहे और विद्यार्थियों का मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन किया।

https://ehapurnews.com/get-your-sewer-septic-tank-cleaned-by-machine-on-one-phone/









  • Related Posts

    किसानों ने एचपीडीए का आभार जताया, प्रदान किया प्रशंसा पत्र

    🔊 Listen to this किसानों ने एचपीडीए का आभार जताया, प्रदान किया प्रशंसा पत्रहापुड, सीमन (ehapurnews.com):भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने एचपीडीए द्वारा किसान हित में कराए गए कार्यों के प्रति…

    Read more

    दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में आधा दर्जन पर मुकदमा

    🔊 Listen to this दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में आधा दर्जन पर मुकदमा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव आलमगीरपुर में…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसानों ने एचपीडीए का आभार जताया, प्रदान किया प्रशंसा पत्र

    किसानों ने एचपीडीए का आभार जताया, प्रदान किया प्रशंसा पत्र

    दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में आधा दर्जन पर मुकदमा

    दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में आधा दर्जन पर मुकदमा

    बस में चालक पर जानलेवा हमला करने के मामले में मुकदमा दर्ज

    बस में चालक पर जानलेवा हमला करने के मामले में मुकदमा दर्ज

    बाबूगढ़: हादसे में घायल बाइक सवार की बाइक को चोरों ने चुराया

    बाबूगढ़: हादसे में घायल बाइक सवार की बाइक को चोरों ने चुराया

    गढ़ डिवीजन में ऊर्जा निगम ने वसूले 14 करोड रुपए

    गढ़ डिवीजन में ऊर्जा निगम ने वसूले 14 करोड रुपए

    जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में मंडल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन

    जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में मंडल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन
    error: Content is protected !!