सीएम की जनसभा को देखते हुए एसपी ने किया निरीक्षण
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार आज सिंभावली के सिखेड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम के आगमन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया है। हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने अन्य अधिकारियों के साथ हेलीपैड का निरीक्षण किया। जनसभा स्थल पर प्रवेश करने वालों को मेटल डिटेक्टर से स्कैनिंग के बाद ही अंदर भेजा जा रहा है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस का कड़ा पहरा है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर करीब 2:40 पर सिखेड़ा के गांव में बने हेलीपैड पर पहुंचेगा जिसके बाद वह जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 3:50 पर सीएम जनसभा से हेलीपैड के लिए रवाना होंगे जिसके चलते सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। आपको बता दें कि हापुड़ में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होना है। ऐसे में वह अपने प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर के पक्ष में वोट मांगने के लिए आ रहे हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीएम जनसभा को संबोधित करेंगे।
जीपीएस ट्रैकर और सीसीटीवी लगवाने के लिए कॉल करें: 8979003261






























