सेवा भारती ने सिलाई प्रशिक्षण पूर्ण करने पर प्रमाणपत्र प्रदान किए
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): सेवा भारती ने अनसूईया सिलाई केंद्र, जगन्नाथपुरी पर सिलाई प्रशिक्षण पूर्ण करने पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली सेवा केंद्र की बालिकाओ को प्रमाणपत्र वितरित किए। समारोह की मुख्य अतिथि डाo प्रेमलता तिबारी रही, उन्होंने सेवा भारती के कार्य की प्रशंसा की। समारोह की अध्यक्षता सेवा भारती के जिलाध्यक्ष नरेश मिश्रा ने की तथा संचालन जिला मंत्री ओमप्रकाश ने किया। जिला उपाध्यक्ष शशी गोयल ने कहा कि जिन बालिकाओ ने सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त किया है वे भविष्य मे इसका अभ्यास करती रहे तथा दैनिक जीवन मे इसका उपयोग करे। कार्यक्रम को सफल बनाने मे जिला कोषाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन जिला उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार , प्रवीण कुमार, बबीता ,केंद्र संचालिका मोना का सहयोग रहा।
JMS WORLD SCHOOL: ADMISSION OPEN FOR PLAY GROUP TO IX & XI: 7302252600






























