मां चंडी की पालकी का श्रद्धालुओं ने पूजन किया












मां चंडी की पालकी का श्रद्धालुओं ने पूजन किया

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नवरात्रों के प्रथन दिन मंगलवार की भोर में मां चंडी जी पालकी ने जैसे ही नवज्योति कालोनी, देवी पुरा, जगन्नाथपुरी में प्रवेश किया, तो समूचा इलाका मां चंडी मैय्या की जय के उद्घोष से गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने पालकी पर पुष्प वर्षा कर आतिशबाजी छोड़ कर स्वागत किया। पालकी के प्रवेश से पूर्व भक्तों ने कार सेवा के माध्यम से सफाई व्यवस्था को अंजाम दिया।

मां आधशक्ति श्री चंडी जी पालकी सेवा समिति के संस्थापक रविंद्र पोपट की अगुवाई में अखिल कुमार, महेश ट्याला, अनुज कुमार, दीपेश गर्ग, देवेश शर्मा, मनु गर्ग, अनुज, सचिन वर्मा, दीपेश वत्स, अंकित शर्मा, नितिन शर्मा, राजेश शर्मा, संतोष शर्मा सहित सैकड़ों भक्तजन श्री चंडी मंदिर पहुंचे औ पालकी का पूजन कर भक्तों ने पालकी को कंधों पर उठाया और निकल पड़े भ्रमण के लिए। मां चंडी जी की पालकी नव ज्योति कालोनी, जगन्नाथपुरी, देवीपुरा व मिनाक्षी रोड से निकली। विधायक विजयपाल आढ़ती ने मां चंडी महारानी के दर्शन किए। बड़ी तादाद में महिलाओं व पुरुषों ने पालकी में सवार मां चंडी जी के स्वरुप की पूजा की और मां से सुख स्मृद्धि की कामना की। पालकी यात्रा में शामिल भक्तजन भजन गाते हुए व नृत्य करते हुए चल रहे थे। बाद में भक्तों ने पालकी यात्रा में शामिल होकर पालकी को सहर्ष विदाई दी।

Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010









  • Related Posts

    मामा के यहां आई भांजी की बिगड़ी तबीयत, पैठ में फंसी बाइक, बच्ची की मौत

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद बुलंदशहर के गुलावठी की रहने वाली 7 साल की इंसा पुत्री जान मोहम्मद अपनी नानी के यहां हापुड़ के मोहल्ला फूलगढ़ी…

    Read more

    कांग्रेस हापुड़ जिलाध्यक्ष ने दो पदाधिकारियों को किया बर्खास्त

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी ने जिला कोषाध्यक्ष भरत लाल शर्मा और जिला उपाध्यक्ष के पद पर तैनात विक्की शर्मा को…

    Read more

    You Missed

    मामा के यहां आई भांजी की बिगड़ी तबीयत, पैठ में फंसी बाइक, बच्ची की मौत

    मामा के यहां आई भांजी की बिगड़ी तबीयत, पैठ में फंसी बाइक, बच्ची की मौत

    कांग्रेस हापुड़ जिलाध्यक्ष ने दो पदाधिकारियों को किया बर्खास्त

    कांग्रेस हापुड़ जिलाध्यक्ष ने दो पदाधिकारियों को किया बर्खास्त

    JOB ALERT: J.P. पब्लिक स्कूल को शिक्षकों की आवश्यकता: 9027676288, 81719 03622

    JOB ALERT: J.P. पब्लिक स्कूल को शिक्षकों की आवश्यकता: 9027676288, 81719 03622

    राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अधिवेशन में देश की आंतरिक सुरक्षा का संकल्प लिया

    राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अधिवेशन में देश की आंतरिक सुरक्षा का संकल्प लिया

    पिलखुवा: पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

    पिलखुवा: पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

    पिलखुवा: बस स्टैंड व गांधी बाजार में अतिक्रमण पर कार्रवाई

    पिलखुवा: बस स्टैंड व गांधी बाजार में अतिक्रमण पर कार्रवाई
    error: Content is protected !!