नवरात्रों के प्रथम दिन पूजा अर्चना हेतु श्रद्धालु उमड़े
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नवरात्रों के प्रथम दिन मंगलवार को हापुड़ में मां दुर्गा के स्वरुपों की पूजा हेतु श्रद्धालुओं का सैलाब मंदिरों की ओर उमड़ पड़ा। हापुड़ के श्री मंशा देवी मंदिर, श्री चंडी मंदिर, नव दुर्गा मंदिर, श्री देवी मंदिर, मां पथवारी मंदिर पर विशेष रोशनी की गई। नवरात्र प्रारंभ होने से पहले श्रद्धालुओं ने बाजार से फल, मिठाई, चुनरी, नारियल तथा पूजन सामग्री खरीदी।

नवरात्रों के प्रथम दिन मंगलवार को भोर होते ही महिलाओं, पुरषों तथा बालिकाओं का सैलाब पूजन सामग्री के साथ नगें पैर हापुड़ के मंदिरों की ओर उमड़ पड़ा और पूरा नगर देवी मैय्या के जय के उद्घोष से गूंज गया और श्रद्धालु भक्ति के सागर में डूब गए।
श्रद्धालुओं ने व्रत रखा और मां देवी के प्रथम स्वरुप मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना कर सुख स्मृद्धि की कामना की। नगर पालिका परिषद हापुड़ ने मंदिरों के ईर्द-गिर्द विशेष सफाई अभियान चलाया तथा पुलिस तैनात रही।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर






























