हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में स्थित गंगा मंदिर का जीणोद्धार होगा। शासन ने इसके लिए ढाई करोड रुपए का बजट पास किया है। इसके साथ ही पर्यटन सूचना केंद्र का निर्माण भी शुरू हो गया है। शासन के निर्देश पर पर्यटन विभाग ने ब्रजघाट में 11 बड़ी परियोजनाओं के लिए प्रस्ताव बनाए थे जिनमें 15 करोड रुपए की लागत से मल्टी लेवल पार्किंग, प्रवेश द्वार का निर्माण, 10 करोड़ से वीआईपी घाट पर पर्यटन अवस्थापना सुविधाओं के सृजन का कार्य, 12 करोड़ से बृजघाट गढ़मुक्तेश्वर सांकेतिक पर्यटन सुविधाओं का सृजन और विकास कार्य, 15 करोड़ से गढ़मुक्तेश्वर में टीएफसी कम मल्टीकल्चरल हब का विकास, दो करोड़ से नक्का कुआं मंदिर का विकास, पांच करोड़ से ब्रजघाट में फेसिंग लाइटिंग व्यवस्था आदि शामिल है। ऐसे में गंगा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए ढाई करोड रुपए का बजट पास किया गया है।
बच्चों को कक्षा 11 से ही सरकारी नौकरी के लिए तैयार कर रहा विकास ग्लोबल स्कूल: 8710848586


























