👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लोकसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नौ अप्रैल को भाजपा गढ़-अमरोहा लोकसभा प्रत्याशी कुंवर सिंह तंवर के समर्थन में ग्राम सिखेड़ा में जनसभा को संबोधित कर सकते हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया। पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने भी तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल, सीओ आशुतोष शिवम समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय से उनके आगमन की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। सिर्फ पार्टी स्तर से ही उनके आगमन की जानकारी मिली है।
VEDAM INTERNATIONAL SCHOOL: ADMISSIONS OPEN: 9536100111



























