भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा के तिथि व्रत पर्व पत्रिका संवत 2081 का शीघ्र विमोचन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा के तिथि व्रत पर्व पत्रिका संवत 2081 का शीघ्र विमोचन किया जायेगा। महासभा अध्यक्ष पंडित के0 सी0 पाण्डेय काशी वाले ने बताया कि पिछले वर्ष की तरह ही पत्रिका का सभी मंदिरों एवं सार्वजनिक क्षेत्र के संस्थान के साथ समाज में भी निःशुल्क वितरण होगा। धर्म प्रेमियों की सुविधा के लिए पत्रिका को और आकर्षक रुप दिया गया है। व्रत पर्व निर्धारण के लिए महासभा पत्रिका समाज में सर्वाधिक विश्वसनीय है। महासभा के विद्वतजन पत्रिका निर्माण के समय व्रत पर्व निर्णय के सम्बन्ध में धर्मग्रंथो को मुख्य आधार मानकर अनेक पंचांगो व आधुनिक सुविधाओं का भी उपयोग करते है जिससे व्रत पर्व निर्धारण में कोई त्रुटि ना रहे और इसका पूर्ण लाभ सभी को मिले संरक्षक डॉ0 वासुदेव शर्मा, मंत्री गौरव कौशिक ने बताया कि महासभा धर्म व संस्कृति के साथ साथ सामाजिक क्षेत्र में भी सराहनीय कार्य कर रही है पत्रिका का विमोचन शुरू हो चैत्र नवरात्रि शुक्लपक्ष हिन्दू नववर्ष संवत 2081 के 9 या 10 अप्रैल को होगा।

पत्रिका निर्माण में महासभा अध्यक्ष ज्योतिषी के0 सी0 पाण्डेय, मंत्री आचार्य गौरव कौशिक, संगठन मंत्री पंडित अमर प्रकाश पाण्डेय, परामर्श बोर्ड विद्वान पंडित संतोष तिवारी,आचार्य कमलेश गिल्डियाल,संरक्षक डॉ0 वासुदेव शर्मा, महामंत्री अनिशा सोनी पाण्डेय, पंडित आदित्य भारद्वाज के साथ साथ महासभा के संरक्षक मंडल, परामर्श बोर्ड मंडल के अन्य विद्वानों का योगदान रहा। कोषाध्यक्ष पंडित मित्र प्रसाद काफ्ले, ने कहा कि पत्रिका निर्माण के लिए किसी से भी कोई आर्थिक सहयोग अथवा दान नहीं लिया गया है यह महासभा द्वारा किए जा रहे निःस्वार्थ समाजसेवा का ही भाग है।
रविंद्र ब्रांड: शुद्ध सरसों का तेल: 9837028800, 9917094400


























