👁 1 views Views
झगड़ा फसाद के तीन आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):धौलाना पुलिस ने घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के आरोप में तीन आरोपियो को धर दबोचा।पुलिस ने आरोपियो के कब्जे से घटना में प्रयुक्त सरिया बरामद किया है।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत
थाना धौलाना पुलिस ने दो दिन पूर्व ग्राम शेखपुर खिचरा में हुए विवाद व झगड़े की घटना में संलिप्त तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे व निशानदेही से घटना में प्रयुक्त लोहे का सरिया बरामद किया है।आरोपी गांव शेखपुर खिचरा के प्यार,नन्हे व फिरोज है।पुलिस ने तीनो को जेल भेज दिया है।
होलसेल दामों पर बच्चों के लिए खरीदें स्कूल बैग व फैंसी स्टेशनरी: 9837477500

























