👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में स्थित लोदीपुर गांव के पास बृहस्पतिवार की सुबह ऑटो और बाइक की भिड़ंत हो गई जिससे बाइक पर सवार दोनों लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है।
आपको बता दें कि बृहस्पतिवार की सुबह मेरठ से लौट रहे बाइक सवार दो युवक जैसे ही लोदीपुर गांव के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे ऑटो ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों व्यक्ति घायल हो गए। आसपास खड़े लोगों ने घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया। बाइक सवार दोनों युवक जनपद संभल के रहने वाले हैं जिनके नाम इमरान और साजिद हैं। उपचार के बाद दोनों व्यक्ति बिना किसी कार्यवाही के घर लौट गए।
रविंद्र ब्रांड: शुद्ध सरसों का तेल: 9837028800, 9917094400



























