👁 0 views Views
पुलिस अधीक्षक ने लिया ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ मे यातायात व्यवस्था को सुचारु व सुगम बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा यातायात निरीक्षण के साथ सड़क पर उतरे और स्थिति का जायजा लिया।
पुलिस अधीक्षक ने पैदल ही हापुड़ के चौराहों पर गश्त किया और ट्रैफिक व्यवस्था का अवलोकन किया। हापुड़ चौराहों पर हुए अतिक्रमण को हटाने का निर्देश दिया।
बता दें कि पुलिस अफसर जब भी व्यापारियों व नागरिकों के साथ बैठक करते है, तो ट्रैफिक जाम मुख्य मुद्दा बना रहता है। नागरिकों की मांग है कि ट्रैफिक जाम के लिए चिन्हित स्थानों को अतिक्रमण रहित किया जाए।
VIBGYOR INTERNATIONAL SCHOOL: Admissions Open from Pre-Nur to XI: 9027474537



























