विकलांग जन कल्याण सेवा समिति ने जानी दिव्यांगजनों की समस्याएं
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):विकलांग जन कल्याण सेवा समिति के सदस्य व हापुड निवासी भागीरथ शर्मा ने शुक्रवार को मेरठ कमिश्नरी पर पहुंचकर दिव्यांग जनों से चर्चा की और उनकी समस्याओ को जाना। भागीरथ शर्मा ने चर्चा के दौरान अवगत कराया कि दिव्यांग विधेयक 2016 को पूर्णतया लागू नहीं किया गया। इसे अति शीघ्र लागू किया जाए। भागीरथ शर्मा ने कहा कि भारत सरकार ने दिव्यांगो के साथ धोखा किया है। भारत सरकार और निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव में दिव्यांगो को आरक्षण के अनुसार टिकट नहीं वितरित किया गया हैं। उसे लागू किया जाए आदि विषयों पर चर्चा की। इस दौरान अमित शर्मा, पवन कुमार सिंह, मोहम्मद शोएब, आलम, नितिन उपाध्याय, मोहम्मद सावेज, मोहम्मद जावेद, सचिन कुमार, मोहम्मद नवाद खां, रूपेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
अपनी दुकान, स्कूल, फैक्ट्री, की Website & App बनवाने के लिए या अपना बिज़नेस ऑफलाइन से ऑनलाइन करने के लिए संपर्क करें Mob – 9105245101






























