हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। रोडवेज बस स्टैंड पर सवारी के इंतजार में खड़ी एक महिला के हाथ से बंदर पर्स लेकर भाग गया। दुकानदारों ने कड़ी मशक्कत के बाद पर्स छुड़वाया उसके बाद महिला ने राहत की सांस ली।

मेरठ की रहने वाली अनीता अपने बेटे गोपाल के साथ गुरुवार को गंगा स्नान के लिए आई थी। वापस जाने के लिए मेरठ बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थी। महिला के हाथों में कपड़ों का एक बैग था जिस पर बंदर की नजर पड़ गई और मौका देखकर बंदर ने पर्स छीन लिया। महिला ने जब शोर मचाया तो दुकानदारों ने उसकी सहायता की और किसी तरह थैला छुड़वाया।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर






























