युवती का किया अपहरण, मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 19 वर्षीय युवती का एक युवक ने अपहरण कर लिया। युवती के परिजनों ने संभावित स्थानों पर तलाशा तो उसका कोई सुराग हाथ न लगा। इसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी और युवती की तलाश में जुट गई है।

हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि एक अप्रैल को उसकी 19 साल की बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। मामले की जानकारी उन्होंने पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने संभावित जगहों पर युवती को तलाशा। पुलिस का दावा है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही युवती को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010


























