हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की न्यू शिवपुरी निवासी व पालकी साड़ी के संचालक राजेश कुमार अग्रवाल पुत्र चेतन प्रकाश अग्रवाल का धेवता 14 वर्षीय मृदुल कृष्ण संदिग्ध परिस्थितियों में सोमवार की शाम को लापता हो गया जिसके बाद राजेश कुमार ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृदुल दीवान इंटर कॉलेज की कक्षा नवीं का छात्र है।

जानकारी के अनुसार मृदुल कृष्ण 11 वर्षों से अपने नाना राजेश कुमार के साथ रह रहा है जो कि सोमवार की शाम करीब 4:00 बजे ट्यूशन पढ़ने के लिए पटेल नगर के लिए निकला लेकिन वह वापस नहीं लौटा जब परिजनों को चिंता हुई तो वह पटेल नगर स्थित ट्यूटर के यहां पहुंचे और मामले की जानकारी हासिल की तो पता चला कि मृदुल ट्यूशन पढ़ते ही नहीं आया। इसके बाद संभावित स्थानों पर छात्र को तलाशा गया लेकिन सफलता हाथ ना लगी जिसके बाद परिजनों को एक सीसीटीवी हाथ लगा जिसमें मृदुल ई-रिक्शा पर बैठकर कहीं जाता हुआ दिखाई पड़ रहा है। परिजनों ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच कर रही है।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288


























