👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के लोगों के लिए या हापुड़ के तीनों टोल से गुजरने वाले राहगीरों के लिए एक बड़ी खबर है। 31 मार्च की मध्य रात्रि से बढ़ने वाली टोल दरे फिलहाल नहीं बढ़ेंगी। आदर्श आचार संहिता को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। अब टोल शुल्क कब बढ़ाया जाएगा यह स्पष्ट नहीं है। 31 मार्च की मध्य रात्रि से जनपद हापुड़ के तीनों टोल प्लाजा की दरों में बढ़ोतरी होनी थी लेकिन आदर्श आचार संहिता के कारण अभी बढ़ा हुआ टोल नहीं देना होगा।
VIBGYOR INTERNATIONAL SCHOOL: Admissions Open from Pre-Nur to XI: 9027474537



























